Deepika Padukone On Oscar Page: दीपिका पादुकोण छाईं, फिल्म बाजीराव मस्तानी का यह गाना किया शेयर

Deepika Padukone: द अकादमी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फेमस गाना 'दीवानी मस्तानी' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Deepika Padukone: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) का एक वीडियो एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस ने शेयर किया है.

'दीवानी मस्तानी' का वीडियो किया शेयर

द अकादमी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फेमस गाना 'दीवानी मस्तानी' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस गाने में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भी झलक दिख रही है. बता दें यह गाना श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है. फिल्म बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब फिल्म का यह गाना दोबारा सुर्खियों में आ गया है.

Advertisement

एकेडमी ने कही यह बात

वीडियो शेयर करते हुए अकादमी ने कहा है कि,"दीपिका पादुकोण फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना 'दीवानी मस्तानी' पर अपना परफॉर्मेंस दे रही हैं". वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद दीपिका पादुकोण के डांस को लेकर फिल्मी गलियारों में यह एक चर्चा का विषय बन गया है. दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है.

रणवीर ने कही यह बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में कमेंट में कहा है कि, "मेसमेरिक", बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं.

इन दिनों व्यस्त हैं संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली इन दिनों सीरीज हीरा मंडी (Heera Mandi) के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. वहीं बीते दिन सीरीज का नया गाना भी दर्शकों के बीच में आ गया है. यह सीरीज जल्द ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए आ रही है. यह संजय लीला भंसाली का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. जिसमें मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), रिचा चड्ढा (Richa Chadha) जैसी अभिनेत्रियां अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

ये भी पढ़े: Bollywood News: Anil Kapoor के साथ मनमुटाव पर Boney Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "वो तो..."