पहली बार ‘बॉर्न एक्सेसिबल’, फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को होगी रिलीज

Aakhri Sawal Latest: जहां यह फिल्म एक अलग और प्रभावशाली विषय के साथ आ रही है, वहीं यह अपने अनोखे प्रयास के कारण भी खास है, क्योंकि यह भारतीय सांकेतिक भाषा में सुलभ बनाई गई पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Aakhri Sawal Latest: संजय दत्त (Sanjay Dutt) अभिनीत आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) सबसे इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. घोषणा के बाद से ही चर्चा में रही इस फिल्म का टीजर हनुमान जी जन्मोत्सव के अवसर पर जारी किया गया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की एक अनदेखी झलक दिखाई गई.

 पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी

जहां यह फिल्म एक अलग और प्रभावशाली विषय के साथ आ रही है, वहीं यह अपने अनोखे प्रयास के कारण भी खास है, क्योंकि यह भारतीय सांकेतिक भाषा में सुलभ बनाई गई पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी. 'आखिरी सवाल' दर्शकों के लिए सिनेमा देखने के अनुभव को नए तरीके से परिभाषित करने जा रही है. लाखों लोगों के लिए सिनेमा को सुलभ बनाने के महत्व को समझते हुए, निर्माताओं ने इसे सांकेतिक भाषा में रिलीज करने का साहसिक कदम उठाया है. इस तरह यह ISL में उपलब्ध होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बन जाएगी. भारत में लगभग 4 से 5 करोड़ और श्रवण बाधित लोग हैं और यह फिल्म उनके लिए भी सुलभ होगी. रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म ISL में उपलब्ध रहेगी, जिससे यह अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगी और हमारे इतिहास को और अधिक लोगों के लिए सुलभ बनाएगी.

Advertisement

सिनेमाघरों में रिलीज

'आखिरी सवाल' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. यह फिल्म निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत की गई है और निखिल नंदा तथा संजय दत्त द्वारा निर्मित है. इसके सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं. फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: NTR के जन्मदिन पर मिलेगा तोहफा, 20 मई को रिलीज होगी #NTRNeel की पहली झलक

Topics mentioned in this article