प्रियंका और परिणीति को लेकर बहन मीरा चोपड़ा का खुलासा, कहा- 'कभी नहीं किया सपोर्ट...'

Meera Chopra: एक इंटरव्यू के दौरान मीरा चोपड़ा ने अपनी कजिन बहन प्रियंका और परिणीति को लेकर कई खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने कजिन के साथ अपनी रिश्ते पर भी बात की.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
प्रियंका और परिणीति को लेकर बहन मीरा चोपड़ा का खुलासा.

Meera Chopra Said This About Priyanka-Parineeti: एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) साउथ फिल्म के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है. मीरा साल 1920 में रिलीज हुई फिल्म लंदन (1920 London) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. मीरा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजिन हैं. वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मीरा ने अपनी बहनों को लेकर कुछ बातें कही है. 

मीरा ने कही यह बात

एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने कहा, 'शुरू से ही हमारे बीच इतनी नजदीकियां नहीं थी कि हम यहां दोस्त की तरह दिखें. ये सब फेक होगा, लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं तो वो एक दूसरे की मदद करती हैं. मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली. मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मदद मांगें और यहां तक की उन्होंने भी कभी कोई हेल्प नहीं की.'

Advertisement

परिणीति के साथ नहीं हैं अच्छे संबंध

मीरा ने आगे कहा कि बचपन में वो प्रियंका और परिणीति एक साथ जॉइंट फैमिली में रहते थे. जब कोई बड़ा होता है तो बाकी लोग छोटे लगते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रियंका की फैमिली के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं और वो प्रियंका की शादी में शामिल भी हुई थीं. लेकिन परिणीति के साथ उनका रिश्ता खास नहीं है. इसलिए क्योंकि उनकी फैमिली के बीच लंबे वक्त से बात नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें : Bollywood News : 'डंकी' का बजा डंका, तीन दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

प्रियंका की मां को दिखाना चाहती हैं अपनी फिल्में

मीरा ने आगे यह भी कहा कि जब फैमिली बात नहीं करती तो मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहती. मैं अभी भी प्रियंका की फैमिली के बहुत नजदीक हूं. मैं मधु चाची के लिए एक स्क्रीनिंग रखने की कोशिश कर रही हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : NDTV Interview : मध्य प्रदेश में शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा? जानिए यहां