Bollywood News: गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन चुके हैं चेकर्ड शर्ट्स. जहां एक तरफ प्लेन शर्ट्स अब थोड़ा बोरिंग लगने लगी हैं, वहीं दूसरी ओर ज्यादा चमकीले प्रिंट्स हर किसी के बस की बात नहीं. ऐसे में चेकर्ड पैटर्न आपके लुक में एक अलग फ्लो और क्लासी वाइब जोड़ते हैं. खासकर समर सीजन में, जब फैशन के साथ-साथ आराम भी उतना ही जरूरी हो जाता है. आइए देखते हैं कैसे बॉलीवुड के ये स्टार्स चेकर्ड शर्ट्स को बना रहे हैं समर फैशन का नया स्टेटमेंट.
वेदांग रैना
एक्टर ने रेड और ब्लैक चेकर्ड शर्ट को ब्लैक पैंट्स के साथ पेयर किया है और फॉर्मल शूज के साथ अपने लुक को क्लासी टच दिया है. वहीं, एक कंटेम्पररी स्लिंग बैग उनके पूरे आउटफिट में एक हटके एलिमेंट जोड़ता है, जिससे पूरा ध्यान उन्हीं पर टिक जाता है.
रोहित सराफ
अगर आपका मूड बीच वाइब्स और रिलैक्स्ड फैशन का है, तो रोहित सराफ का यह लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है. उन्होंने व्हाइट रिब्ड वेस्ट के ऊपर ग्रे कॉटन चेकर्ड शर्ट को रोल्ड-अप स्लीव्स के साथ स्टाइल किया है. ब्लू डेनिम्स, ब्लैक सनग्लासेस, मेटल वॉच और ब्रेसलेट्स के साथ उनका यह लुक बेहद कूल और कम्फर्टेबल लगता है.
अहान पांडे
गर्मी में भी स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहते? तो अहान पांडे का यह लुक ट्राय करें. उन्होंने ब्लैक वेस्ट के साथ डार्क पैलेट वाली सॉफ्ट कॉटन चेकर्ड शर्ट पहनी है. फेडेड डेनिम्स, स्नीकर्स, नेकचेन और लेदर ब्रैसलेट्स के साथ उनका यह लुक पूरी तरह अर्बन और ट्रेंडी नजर आता है.
सिद्धांत चतुर्वेदी
हर बार एक ही शर्ट को एक जैसे तरीके से पहनना जरूरी नहीं. सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक सिंपल व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर लूज-फिट चेकर्ड शर्ट को लेयर किया है, जो कम्फर्ट और स्ट्रीट स्टाइल का शानदार बैलेंस बनाता है। ब्लैक जींस, ब्लैक शूज और बेज कैप उनके इस लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: जब 'बिग बॉस' के लिए छोड़ी अपनी सरकारी नौकरी, सुनिए विजय विक्रम सिंह के रोचक किस्से