विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

'कालीधर लापता' का लोगो रिलीज के लिए लेक व्यू प्वाइंट पहुंचे अभिषेक बच्चन, रोशनी से जगमगाया बड़ा तालाब

Kalidhar Lapta: अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है और सभी लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ बैठकर देखें और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी.

'कालीधर लापता' का लोगो रिलीज के लिए लेक व्यू प्वाइंट पहुंचे अभिषेक बच्चन, रोशनी से जगमगाया बड़ा तालाब

Abhishek Bachchan Film Kaalidhar Laapta:  बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के लिए साल 2025 बहुत ही शुभ लग रहा है. क्योंकि बीते महीने उनकी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसके बाद उनकी आने वाली फिल्म कालीधर लापता सुर्खियों में है. फिल्म आने वाले 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है. जिसका प्रमोशन अभिषेक बच्चन काफी जोर- शोर से कर रहे हैं. बीते दिन अभिषेक बच्चन भोपाल आए. जहां उन्होंने बड़े तालाब में फिल्म कालीधर लापता का लोगो रिलीज किया. वहीं रात को बड़ा तालाब रोशनी से जगमगा गया. इसके बाद अभिषेक बच्चन ने मीडिया से खुलकर चर्चा की.

अभिषेक बच्चन ने ये कहा 

अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है और सभी लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ बैठकर देखें और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी.अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि भोपाल मेरा ननिहाल है.यहां मेरी नानी रहती हैं.जब भी मौका मिलता है तो मैं अपनी नानी से मिलने के लिए आ जाता हूं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने अपनी पुरानी यादों को भी ताजा किया.

उन्होंने कहा कि जब हम बचपन में भोपाल आते थे तो हमारे नाना जी मुझे  होटल विंड एंड बेब्स ले जाते थे. इसके बाद अभिषेक बच्चन ने कहा कि दर्शकों ने जिस तरीके से ट्रेलर को पसंद किया मुझे उम्मीद है कि फिल्म को भी पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें हाथ में हाथ डाले गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए आमिर खान, लोगों ने कहा 'छिछोरापन'

एक्टर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ 
 

जब अभिषेक बच्चन फिल्म का लोगो रिलीज करने के लिए बड़े तालाब पहुंचे तो उनको देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और अभिषेक बच्चन अभिषेक बच्चन चिल्लाने लगे. फैंस का एक्साइटमेंट देख अभिषेक बच्चन ने भी फैंस को हाथ हिलाकर अपना रिएक्शन दिया. जब अभिषेक बच्चन ने फिल्म का लोगो बड़े तालाब में रिलीज किया तो बड़ा तालाब रोशनी से जगमगा गया. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि अभिषेक की इस फिल्म का रिस्पांस कैसा रहता है. जब तक आपको फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें जुलाई का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए होगा खास, ये फिल्में होंगी सिनेमाघरों में रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com