Bejoy Nambiar Exclusive: 'मैं नहीं मानता बॉलीवुड भटक चुका है, ऑडियंस के पास अब काफी ऑप्शन्स'

Bejoy Nambiar With NDTV: बेजॉय नाम्बियार ने अपनी फिल्म तू या मैं के बारे में कहा कि फिल्म बनाने का मेरा विचार नहीं था. जो मेरे साथ अभिषेक और हिमांशु हैं ये दोनों ने मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Bejoy Nambiar With NDTV: बॉलीवुड फिल्म मेकर बेजॉय नाम्बियार (Bejoy Nambiar) भोपाल में हुए द भोपाल फिल्म फेस्टिवल 2026 (The Bhopal Film Festival 2026) में शामिल होने के लिए आए. उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ इंटरेक्शन भी किया. बेजॉय नाम्बियार इन दिनों अपनी फिल्म तु या मैं को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने NDTV से बात की और अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

फिल्म बनाने का विचार

बेजॉय नाम्बियार ने अपनी फिल्म तू या मैं के बारे में कहा कि फिल्म बनाने का मेरा विचार नहीं था. जो मेरे साथ अभिषेक और हिमांशु हैं ये दोनों ने मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट दी थी. जब उन्होंने मुझे यह स्क्रिप्ट सुनाई तो मैं आइडिया पर प्रभावित हो गया. इस तरीके की फिल्म हम यहां बनाते नहीं हैं. इसलिए हमने इस फिल्म को बनाया. जब आप कुछ भी नया बनाते हो तो आपको लगता है कि ऑडियंस पसंद करेगी या नहीं.  डायरेक्टर ने आगे कहा कि कहानी के लिए जो एक्टर्स सही रहेंगे उनको हम कास्ट करते हैं और इस फिल्म में नए चेहरों की जरूरत थी. इसलिए हमने शनाया कपूर और आदर्श गौरव को कास्ट किया.

बड़े सितारों के साथ लाना कितना मुश्किल ? 

फिल्म वजीर को लेकर डायरेक्टर ने कहा कि जब मैंने फिल्म वजीर बनाई थी. उस वक्त प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा का हाथ मेरे साथ था. फिल्म में आपको अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी दिखाई दिए थे और इन सभी को साथ लाना प्रोड्यूसर का काम था. बॉलीवुड में बदलाव के सवाल पर डायरेक्टर ने कहा कि मैं नहीं मानता कि बॉलीवुड भटक चुका है. लेकिन मैं अब कहूंगा कि पहले ऑडियंस के पास एक ही ऑप्शन था, लेकिन अब उनके पास देखने के लिए काफी ऑप्शन्स हैं.

यह भी पढ़ें : Hira Warina Exclusive: 'किस किसको प्यार करूं 2' की री-रिलीज क्यों टाली गई, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Advertisement