Aishwarya-Abhishek Divorce: तलाक की खबरों के बीच सामने आया बड़ा सच, ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया रिलेशनशिप प्रूफ..

Aishwarya-Abhishek Marriage Life: सोशल मीडिया अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों और अभिषेक और अभिनेत्री निम्रत कौर के लिंक अप की न्यूज से पटा पड़ा है. अब जब अभिषेक-निम्रत की शादी की खबरें गोते खा रहे हैं, ऐसे में ऐश्वर्या- अभिषेक के निजी रिश्ता का खुलासा इंस्टाग्राम पर हो गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो

Aishwarya Rai Bachchan Divorce News: पति अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबरों के बीच हमारे हाथ एक ऐसा सुबूत  लगा है, जिसने अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्तों पर उठ रहे सभी अफवाहों को विराम लगा दिया है. पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्तों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही गॉसिप को हवा तब मिली तब अंबानी परिवार की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन कथित रूप से बच्चन परिवार से दूर-दर दिखी थी.

सोशल मीडिया अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों और अभिषेक और अभिनेत्री निमरत कौर के लिंक अप की न्यूज से पटा पड़ा है. अब जब अभिषेक-निम्रत की शादी की खबरें गोते खा रहे हैं, ऐसे में ऐश्वर्या- अभिषेक के निजी रिश्ता का खुलासा इंस्टाग्राम पर हो गया है. 

ऐश्वर्या राय बच्चन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट

इंस्टाग्राम पर अभिषेक और ऐश्वर्या के निजी रिश्तों का मिला सुबूत

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन को लाखों लोग फॉलो करते हैं. उनके फैन भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ एक व्यक्ति को ही फॉलो करती हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन हैं. अगर दोनों के बीच कोई मन-मुटाव होता या रिश्ता बिगड़ गया होता, जैसा सोशल मीडिया और मीडिया में दावा किया जा रहा है तो ऐश्वर्या कब का पति अभिषेक को अनफॉलो कर चुकी होंती. लेकिन ऐसा नहीं है, वो आज भी उनकी इकलौती फॉलोअर है. 

Advertisement

अभिषेक- ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों को एक सुबूत ने किया ध्वस्त

अभिषेक बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कुछ नहीं बदला है. दोनों का रिश्ता अभी भी बरकरार है और बदस्तूर कायम है. शायद यही कारण है कि ऐश्वर्या या अभिषेक में से किसी ने ऐसी अफवाहों को कान नहीं दिया. पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय को करीबन 14.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन ऐश्वर्या सिर्फ पति अभिषेक को छोड़कर किसी को फॉलो नहीं करती हैं, यहां तक कि ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन को भी फॉलो नहीं करती हैं.

हाल में एक पुराने वीडियो के आधार पर दावा किया गया कि अभिषेक बच्चन निमरत कौर को डेट कर रहे हैं. वीडियो फिल्म दसवीं के प्रमोशन का है, जिसमें वो अभिषेक की पत्नी की भूमिका में थीं. वीडियो में निमरत कहती हैं, मैंने अभी तक शादी नहीं की है, इसका मतलब यह नहीं कि मैं करना नहीं चाहती हूं. इसके बाद उन्हें अभिषेक से लिंक कर दिया गया.

ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर आज भी सिर्फ इकलौते अभिषेक को फॉलो करती हैं

अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में चर्चित रहने वाली ऐश्वर्या आज भी सिर्फ अभिषेक से प्यार करती हैं. इंस्टाग्राम इसका गवाह है कि दोनों के रिश्ते में कोई तीसरा नहीं आया है. उनके और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक है और निमरत कौर के साथ अभिषेक के लिंक अप की खबरें झूठी और बेसिर-पैर की हैं.अभिषेक बच्चन भी खुद कई बार ऐश्वर्या के लिए अपने प्यार जाहिर कर चुके हैं और एक इवेंट में उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट कर इन खबरों को फेक बता चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Bollywood News: निमृत कौर ने बताया शादी का प्लान, साथ थे अभिषेक बच्चन