Bollywood : कभी अनुष्का का PR संभालती थीं परिणीति, अब AAP सांसद राघव के साथ लेंगी सात फेरे

यह बात सबको पता है कि बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा का काम संभालती थीं. बाद में उन्होंने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर नजर आए थे. अर्जुन कपूर कि भी यह डेब्यू फिल्म थी.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Bollywood News : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. परिणीति चोपड़ा से जुड़ी एक खबर सामने आई है, रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा ने अपना करियर बतौर पीआर कंसलटेंट शुरू किया था. बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का काम संभालती थीं. यह बात का खुलासा खुद परिणीति ने एक इंटरव्यू में किया था.

परिणीति चोपड़ा ऐसे बनीं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस

यह बात सबको पता है कि बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा का काम संभालती थीं. बाद में उन्होंने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर आए थे. अर्जुन कपूर की भी यह डेब्यू फिल्म थी और दोनों का काम ऑडियंस को बहुत पसंद आया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मैं फिल्मों में लीड रोल नहीं करूंगा, अपने कास्टिंग करियर में बहुत खुश हूं : मुकेश छाबड़ा

परिणीति और अर्जुन नमस्ते इंग्लैंड में फिर साथ नजर आए थे

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर दोबारा फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में साथ नजर आए थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. उनके फैंस को यह आशा जरूर थी कि इश्कजादे की तरह यह फिल्म भी हिट होगी पर ऐसा ना हो सका.

24 सितंबर को सात फेरे लेंगे परिणीति और राघव

24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के होने जा रहे हैं. यह दोनों कपल शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुका है,  जहां पंजाबी रीति रिवाज से दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे.  यह उम्मीद जताई जा रही है कि बॉलीवुड के काफी एक्टर्स और नेता इनकी शादी में शामिल होने आ रहे हैं.