विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2023

धार : चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के लिए कांग्रेस नेताओं ने अल्लाह से मांगी दुआएं

आपको बता दें कि आज हिन्दुस्तान सहित पुरा विश्व उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब भारत अपने चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग कराएगा. भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है.

धार : चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के लिए कांग्रेस नेताओं ने अल्लाह से मांगी दुआएं

विश्व क्षितिज पर हिन्दुस्तान की काबिलियत का आज डंका बजने जा रहा है. जब चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग होने जा रही है. चंद्रयान 3 मिशन भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए बेहद खास है. इसकी सफलता के लिए पूरी दुनिया में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है. सभी लोग चाहते हैं कि ये मिशन सफल हो. इसकी सफलता के साथ ही हमें कई और महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी. देश में विश्व इतिहास रचने जा रहे हमारे वैज्ञानिकों की सफलता को अब मात्र कुछ समय ही शेष बचा है. जब हम चांद पर कदम रखने जा रहे हैं इसके लिए देशभर में पूजा अर्चना और दुआएं की जा रही हैं.

इसी के तहत आज मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शकील खान के द्वारा स्थानीय धान मंडी स्थित हजरत सैयद नासिर जंग वाली सरकार रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर चादर पेश की गई तथा चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई.

आपको बता दें कि आज हिन्दुस्तान सहित पुरा विश्व उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब भारत अपने चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग कराएगा. भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है. चंद घंटों बाद देश के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग होनी है. स्पेस एजेंसी ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा. 

48m4pf7

इसकी सफल लैंडिंग के साथ भारत पूरी दुनिया में इतिहास रच देगा. चंद्रयान 3 की सफलता की कामना पूरी दुनिया से की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com