धमतरी : दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर निगम सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों का साफ कहना है कि नगर निगम द्वारा निगम के 210 कर्मचारियों का 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होती जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी बड़ी संख्या में निगम गेट पर ही धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों का साफ कहना है कि नगर निगम द्वारा निगम के 210 कर्मचारियों का 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होती जा रही है. साथ ही कर्ज लेकर उन्हें घर की जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है.

ऐसे में काम बंद कर 2 माह का वेतन सहित समय पर वेतन की मांग करते हुए निगम के दफ्तर के सामने की प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी संघ ने कहा है कि हम अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे. जबतक हमें वेतन नहीं मिलेगी तब तक हम काम नहीं करेंगे.

Advertisement

वहीं इस मामले पर निगम महापौर विजय देवांगन ने भी माना है कि  कर्मचारियों का वेतन दो माह से नही मिल पाया है, कुछ कर्मचारियों को जल्दी वेतन मिलेगा.

Topics mentioned in this article