लड़कियों को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, डुंगरिया तीतरा के बाजार से तीन नाबालिग लड़कियां घर जा रही थी. इस दौरान तीन लड़कों ने मिलकर लड़कियों को घर छोड़ने का प्रलोभन दिया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
नाबालिक लड़कियों के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
छिंदवाड़ा:

छिंदवाड़ा में कल बाजार से घर लौट रही तीन नाबालिग लड़कियों को बहलाकर जबरन अपह्त कर जंगल में ले जाकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी. लेकिन इससे पहले कोई घटना होती, किसी ने पुलिस को खबर कर दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने दो युवक और एक अपचारी बालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

घर छोड़ने का बहाना बनाकर लड़कियों को जंगल में ले गए आरोपी
जानकारी के अनुसार, डुंगरिया तीतरा के बाजार से तीन नाबालिग लड़कियां घर जा रही थी, रास्ते में उन्हें अरुण यदुवंशी, मोनेस यदुवंशी और एक अपचारी बालक मिला. इस दौरान तीनों ने मिलकर लड़कियों को घर छोड़ने का प्रलोभन दिया. जब लड़कियां उनके बातों में आ गई तो वे लड़कियों को देवरानी दाई के जंगल में ले गए. इसके समीप ही लड़कियों का गांव है.

Advertisement

लड़कियों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन
इस दौरान आरोपी लड़कियों को बुरी नियत से गलत काम करने के लिए जंगल के रास्ते ले गए. पाठाखुरी के जंगल में उन्होंने लड़कियों का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करनी शुरू कर दी. जिसके बाद लड़कियों ने शोर मचाया, तो पास से ही गुजर रहे उनके परिजनों ने देखा और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू किया
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण यदुवंशी, मोनेस यदुवंशी और एक अपचारी बालक पर धारा 363, 354, 354 (क), 23, 341 भादवि और एससीएस एक्ट सहित पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

Topics mentioned in this article