पेट्रोल भरते समय युवक ने बाइक की टंकी में फेंका जलता हुआ लाइटर, और फिर... देखें खौफनाक VIDEO

Raipur Petrol Pump Fire: पेट्रोल भरवाने आए एक युवक की बाइक की टंकी में एक बदमाश ने जलता हुआ लाइटर फेंक दिया, जिससे कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी. घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Petrol Pump Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया.  एक युवक ने पेट्रोल पंप पर मोटर साइकिल की टंकी में जलता हुआ लाइटर फेंक दिया. इससे आग भड़क उठी थी. आग ने बाइक के साथ पंप की पेट्रोल डालने वाले पाइप को भी आग की चपेट में ले लिया था. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सतर्कता दिखाते हुए आग को बुझाया. अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

18 फरवरी का मामला, सिगरेट पीने से किया था मना

दरअसल, मामला 18 फरवरी का उरला थाना क्षेत्र के कर्मा चौक स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप का है. शाम लगभग 7:40 बजे दो युवक पेट्रोल भरवाने आये थे. पंप कर्मी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भर रहा था. इसी दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक नीचे उतरकर सिगरेट पीने लगा. उसने लाइटर से सिगरेट जलाने की कोशिश की. इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मी ने मना किया. इस युवक भड़क गया और उसने जला हुआ लाइटर मोटर साइकिल की टंकी में फेंक दिया.

इससे आग भड़क उठी और मोटरसाइकिल की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई. पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मी ने उरला थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

ये भी पढ़ें- मंदिर में आरती के दौरान क्यों हुआ पथराव, जबलपुर में रात कैसे भड़की हिंसा? फोटो में देखें हालात

Advertisement

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के नाम धर्मेन्द्र सिंह और इमरान कुरैशी हैं. पुलिस ने उनकी बाइक और लाइटर को जब्त कर लिया है. धर्मेंद्र उरला के बीरगांव और इमरान एएचपी कॉलोनी का रहने वाला है.

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें