रेलवे ने खोद रखा था गड्ढा,  काम पूरा होने पर नहीं दबाया, पानी भरा तो नहाने कूदे तीन बच्चे; मौत

रेलवे की तीसरी लाइन के काम के लिए एक निजी खेत से मुरुम निकाली गई थी. काम के बाद 6 फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रामीणों शवों को निकाला बाहर.
NDTV

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई. यह गड्ढा रेलवे काम के लिए निजी खेत में खोदा गया था. देर शाम तीनों के शव निकाले गए. मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर रोड का है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. वहीं परिजनों में मातम का माहौल है.

दरअसल, बताया जा रहा है रेलवे के कार्य के लिए खेत से मुरुम निकालने का काम किया जा रहा था. इस कार्य के लिए खेत में गड्ढा खुला छोड़ दिया गया,  जहां बारिश के कारण पानी भरा हुआ था. स्कूल से निकले 3 बच्चे नहाने के लिए कूद गए और हादसे का शिकार हो गए.

Advertisement

रेलवे ने नहीं लगाया चेतावनी बोर्ड

वहीं, ग्रामीणों ने स्थानीय रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गड्ढे की कोई सुरक्षा दीवार या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ. कैलाश ने बताया कि 11-12 बजे बच्चे घूमने के लिए गए थे. गांव के व्यक्ति ने उनको देखा और वहां से चलने के लिए कहा, लेकिन तीन बच्चे नहाने के लिए कूद गए.

तीसरी लाइन बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए यह गड्ढा किया गया था. वहीं जिला पंचायत सदस्य अनीता मांडवी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. रेलवे वालों की लापरवाही है, क्योंकि इतने दिन तक 6 फीट का गड्ढा खुला पड़ा था, अगर मिट्टी डालकर पाट दिया जाता तो हादसा नहीं होता.

ये भी पढ़ें- ₹1,200 करोड़ की पोषण व्यवस्था, फिर भी बच्चों की थालियां खाली; मध्य प्रदेश में राशन कहां अटक रहा है?

Topics mentioned in this article