Bilaspur News: 'तलाक-तलाक-तलाक...' और घर से कर दिया बाहर, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Bilaspur Teen Talaq: बिलासपुर में एक महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. साथ ही, उसने अपने पति पर बहुत सारे गंभीर आरोप भी लगाए हैं. आइए आपको इस मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तीन तलाक की पीड़िता ने पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप

Teen Talaq Case: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है. मुस्लिम युवती को उसके शौहर ने तीन बार तलाक (Talaq) बोलकर घर से निकाल दिया है. आरोप है कि शौहर लगातार युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था. इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. डिमांड पूरा नहीं होने पर बाद में तीन तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता के शौहर सहित अन्य के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण एक्ट, दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

क्या है तीन तलाक का पूरा मामला?

दरअसल, मामला शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र का है. यहां पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था. पीड़िता के परिजनों ने तब दहेज के रूप में नासिर के परिवार की हर डिमांड पूरी की थी. लेकिन, निकाह के 10-15 दिन बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पति नासिर और सास उसे कम दहेज लाने, दहेज में बाइक लाने और चारित्रिक आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगे.

Advertisement

इस बीच, ससुराल में अनबन को लेकर पीड़िता के परिवार वालों ने नासिर और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की. सामाजिक जमात का बैठक भी हुआ. लेकिन, उसके बावजूद, शौहर नासिर और सास पीड़िता को प्रताड़ित करते रहे. पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना के बाद भी पीड़िता सबकुछ झेलकर रिश्ते को बचाने में लगी रही. लेकिन, कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया. अंततः पति नासिर ने एक दिन तीन तलाक बोलकर पीड़िता को घर से निकाल दिया. जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने इसकी शिकायत बिलासपुर में महिला थाने में दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें :- मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; क्या तेज आंधी बनी वजह?

पति के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति नासिर, सास सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले में मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण एक्ट 2019, दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें :- Cheating on Exam : एक तरफ एग्जाम की शीट, एक तरफ मोबाइल और बुक... सामूहिक नकल का वीडियो आया सामने

Advertisement
Topics mentioned in this article