किराए के मकान में छोड़ा सुसाइड नोट... छात्रा की खुदकुशी मामले में प्रेम प्रसंग एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूरजपुर के चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र है, हालांकि छात्रा ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
surajpur student death case Chandrapur note found love affair 

सूरजपुर जिले के चंद्रपुर क्षेत्र में पढ़ाई कर रही एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है. मृतका प्रेमनगर इलाके की रहने वाली थी और चंद्रपुर में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रही थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच में जुट गई है.

सुसाइड नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र 

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो छात्रा ने अपने परिजनों के नाम छोड़ा है. इस पत्र में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है, लेकिन आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने के पीछे का सटीक कारण या किसी व्यक्ति विशेष को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है. नोट में किसी पर स्पष्ट आरोप न होने के कारण मामला उलझ गया है.

Advertisement

'यह हत्या से भी बड़ा अपराध है', पेपर लीक के आरोपी रिटायर्ड IAS को जमानत देने से हाईकोर्ट का इनकार

जांच के बाद होगी स्थिति साफ

सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश देवांगन ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल और सुसाइड नोट के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. हालांकि, छात्रा ने किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विस्तृत विवेचना के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

MBA स्‍टूडेंट को 1600 में से दे दिए 1604 नंबर, विक्रम विश्वविद्यालय का कारनामा, रिजल्‍ट में गड़बड़ी

तनाव में तो मदद के लिए करें कॉल  

अगर, आप या आपका कोई परिचित किसी कठिन दौर से गुजर रहा है या तनाव में है, तो कृपया अकेले न रहें और कोई गलत कदम न उठाएं. मदद के लिए इन सेवाओं से संपर्क करें- 

  • टेली-मानस (Tele-MANAS - भारत सरकार): 14416 या 1800 891 4416 (24x7 निःशुल्क सेवा)
  • किरण (KIRAN - सामाजिक न्याय मंत्रालय): 1800-599-0019
  • संजीवनी (Sanjivani - रायपुर): 0771-2543999 / 9424108409
     

Topics mentioned in this article