गर्भवती महिला से अस्पताल में वार्ड बॉय ने मांगी 'किस', गंदी हरकत की, फोन में मिले कई लड़कियों के अश्लील वीडियो

Chhattisgarh Crime News: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन को खंगाला, तो कई अन्य लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह इन तस्वीरों के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Surajpur Govt hospital ward boy arrested molesting pregnant woman.

Obscene Photos Found in Mobile of Surajpur Hospital Ward Boy: सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल में जांच कराने आई एक गर्भवती महिला के साथ वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ कर दी. महिला की शिकातय पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

जानकारी के अनुसार, पीड़िता खून की जांच और सिकलिंग टेस्ट कराने के लिए अस्पताल गई थी. इसी दौरान वहां तैनात वार्ड बॉय अमरजीत कुर्रे ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. आरोपी ने महिला से 'किस' (Kiss) की मांग की और जबरन उसका फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास करने लगा. इस घिनौनी हरकत से सहमी पीड़िता ने तत्काल विरोध किया और सीधे अपने घर पहुंची. परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

IPS Transfer MP: भोपाल में बदले अधिकारी, इकबाल प्रशासन के नए DIG, सिमाला को महिला सुरक्षा का जिम्मा; देखें लिस्ट

मोबाइल में कई महिलाओं के अश्लील फोटो-वीडियो 

पुलिस ने जब आरोपी अमरजीत कुर्रे को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन को खंगाला, तो जांच अधिकारियों के भी होश उड़ गए. आरोपी के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और लंबे समय से अस्पताल आने वाली महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था. बदनामी के डर से किसी ने आवाज नहीं उठाई थी, जिसका वह फायदा उठा रहा था.

मेट्रो में अब जमकर करें पार्टी... MP में मिल रही सुविधा, कितना आएगा खर्च, कैसे करें बुकिंग? सबकुछ जानिए

क्या महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी ?

सूरजपुर के SDOP अभिषेक पैकरा के अनुसार, आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा रहा है ताकि अन्य पीड़ितों को न्याय मिल सके. उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह इन तस्वीरों के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद पूरा खुलासा किया जाएगा.  

Advertisement