School Closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर बढ़ रहा है, जिसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है. इसी के चलते राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत स्कूलों में समर हॉलीडे यानी गर्मियों की छुट्टियां (Summer Holiday) का ऐलान किया है. अगले सप्ताह के पहले सोमवार (20 अप्रैल) से ही अब स्कूल बंद हो जाएंगे. इसके बाद अगला शैक्षणिक सत्र 15 जून से शुरू होगा. यह आदेश प्रदेश के सभी तरह के सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा.
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव देखते हुए तय शेड्यूल से 10 दिन पहले स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है. स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी शुरू हो जाएगी, जो लगभग 3 महीने की होंगी. 20 अप्रैल के बाद स्कूल सीधे 15 जून (School Open to 15 June) को खोले जाएंगे. छात्र-छात्राओं के पास समर हॉलीडे इंजॉय यानी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लंबा समय रहेगा.
राज्य में लू का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी भी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है. वहीं, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान अगले कुछ दिनों 42-45 डिग्री तक पहुंच सकता है.
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके.
ये भी पढ़ें- Census 2027: स्व-गणना की आज से हुई शुरुआत, खुद भी पोर्टल पर भर सकते हैं जानकारी; 1 मई से होगा घर-घर सर्वे