नक्सली मूचाकी कैलाश कौन? जो जंगल में घंटों चली मुठभेड़ में मारा गया, IG बोले- सरेंडर का आखिरी मौका, समय बहुत सीमित

Sukma Encounter: मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश पूलनपाड़ का रहने वाला था. वह प्लाटून नंबर-31 में सेक्शन कमांडर के पद पर सक्रिय था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह नागरिक हत्याओं, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में भी शामिल रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sukma Encounter Moochaki Kailash Naxal Killed: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी माओवादी को मार गिराया गया. मारा गया नक्सली प्लाटून नंबर-31 का सेक्शन कमांडर और PPCM मूचाकी कैलाश था, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन को नक्सलियों के 31 मार्च 2026 तक खात्मे की डेडलाइन के तहत अंजाम दिया गया. बस्तर रेंज के आईजी ने इसे नक्सलियों के लिए आखिरी मौका बताया. उन्होंने कहा कि समय बहुत सीमित है, नक्सली सरेंडर कर दें. 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. रविवार 29 मार्च की सुबह DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली. इस दौरान जंगल में नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर फायरिंग होती रही. कई घंटों की मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में एक वर्दीधारी माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया्. 

Advertisement

कई बड़ी वारदातों में था शामिल

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश पूलनपाड़ का रहने वाला था. वह प्लाटून नंबर-31 में सेक्शन कमांडर के पद पर सक्रिय था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह नागरिक हत्याओं, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में भी शामिल रहा है.

नक्सलियों को आखिरी चेतावनी 

बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने नक्सलियों को आखिरी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अंतिम चरण में है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटें, उनके पास समय बहुत सीमित बचा है.