CG News: कोरबा में अचानक टूटा राखड़ बांध, पूरे इलाके में मलबा फैलने से मचा हड़कंप, एक की मात

Korba Rakhad Bandh Collapse: घटना के दौरान मौके पर काम कर रही एक जेसीबी मशीन मलबे में दब गई, जिससे हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि वहां काम कर रहे तीन मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CG News: कोरबा में अचानक टूटा राखड़ बांध, पूरे इलाके में मलबा फैलने से मचा हड़कंप, एक की मात
Zulfikar Ali

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले के दर्री क्षेत्र में स्थित राखड़ बांध में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के इस राखड़ बांध में मरम्मत का काम चल रहा था. तभी अचानक बांध टूट गया और राखड़ और मलबा आसपास के क्षेत्र में फैल गया.

घटना के दौरान मौके पर काम कर रही एक जेसीबी मशीन मलबे में दब गई, जिससे हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि वहां काम कर रहे तीन मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.  

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश  है. लोगों ने विद्युत मंडल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह राखड़ बांध पहले भी तीन बार टूट चुका है. इसके बावजूद सुरक्षा और मरम्मत के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए. बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है.

'CSEB और ठेकेदार की लापरवाही'

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी शुरुआती देरी हुई. स्थानीय जन प्रतिनिधि रवि रजक (जिला पंचायत सदस्य) ने इस घटना को cseb और ठेकेदार की लापरवाही करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें- चुनावी बहस से नाराज होकर सगे मामाओं ने भांजे का कीचड़ में घोंटा था दम, अब ता उम्र भुगतेंगे ये सजा

वहीं, मौके पर मौजूद चौकीदारों ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बांध टूटते ही अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे संभलने का मौका तक नहीं मिला. फिलहाल, प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  IAS समीर व‍िश्‍नोई: स्‍कूल टॉपर ने आईएएस बनकर कमाया अथाह पैसा, अब कोयला घोटाले में करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Topics mentioned in this article