पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मिरानिया के परिजनों से मिले पायलट, सरकार से की ये मांग

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार से मुलाकात की और सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sachin Pilot News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिजनों से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पायलट ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्षी पार्टी की मांग को दोहराया और कहा कि इससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एकजुटता का संदेश जाएगा. 

उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और ‘‘संघर्ष विराम'' की घोषणा के बारे में तथ्यों पर सरकार से ‘‘स्पष्टीकरण'' की भी मांग की.

Advertisement

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में से एक रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया के परिवार से मिलने के बाद पायलट पत्रकारों से बात कर रहे थे. 

‘सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि...'

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि ‘‘युद्ध विराम'' की घोषणा की गई है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उसे आश्वासन दिया गया है कि पाकिस्तान भविष्य में कोई दुस्साहस नहीं करेगा. 

सरकार से की ये मांग

पायलट ने कहा कि यदि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाता है तो आतंकवाद और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट आवाज उठाई जाएगी, जिससे दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकता का संदेश जाएगा. 

यह भी पढ़ें- विवाहेतर संबंध रखने वाली महिलाओं को अब तलाक के बाद नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Advertisement