राजनांदगांव में अनोखा प्रदर्शन: बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, जमकर किया प्रदर्शन

खाद की कालाबाजारी और डीजल की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

Rajnandgaon Farmers Protest : छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता और किसान बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे और फिर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद, बीज और उचित समर्थन मूल्य जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया.

डीजल की किल्लत और खाद कालाबाजारी से किसान परेशान

दरअसल, लगातार खाद बीज को लेकर हो रही समस्या. साथ ही खाद की कालाबाजारी को बंद करने को लेकर राजनंदगांव के डोंगरगांव विधानसभा के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर खाद की कालाबाजारी बंद करने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही समय पर किसानों को खाद की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई.

Advertisement

इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने बताया कि डोंगरगांव विधानसभा से किसान यहां पहुंचे हैं. बुवाई का सीजन चालू है, लेकिन किसानों को ना तो डीएपी खाद मिल रहा है और ना तो डीजल. किसान इसे लेकर परेशान हैं. किसानों को सही समय पर खाद मिले, इसी मांग को लेकर हम सभी यहां पहुंचे हैं.

'किसानों के साथ अन्याय...'

उन्होंने बताया कि कलेक्टर साहब को ज्ञापन देकर किसानों को जल्द से जल्द डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग करेंगे. क्षेत्र में किसी भी सोसाइटी में खाद नहीं है, लेकिन प्राइवेट व्यापारियों के पास बड़ी मात्रा में डीएपी खाद की अवैध भंडारण है और इसे डबल रेट में बेचा जा रहा हैं. 3000 रुपये तक डीएपी खाद बेचा जा रहा हैं, जो किसानों के साथ अन्याय हैं. हम मांग करते हैं कि किसानों को डीएपी खाद और डीजल उपलब्ध कराया जाए. अगर जल्द मांगे पूरा नहीं होती तो सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

ये भी पढ़ें: 'पैसे निकालो बेटा...' मृत पति के खाते से रुपये निकालने महिला बैंक मैनेजर ने पत्नी से मांगे 10000- VIDEO

ये भी पढ़ें:  ट्विशा मामले में पुलिस की एक और लापरवाही आई सामने, अब ट्विशा के जब्त सामान को लेकर हुआ ये खुलासा

Advertisement

ये भी पढ़ें: एमपी के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मानसून लेट; पढ़िए IMD का अपडेट

Topics mentioned in this article