छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? जो बने भारतीय महिला T20 टीम के मैनेजर, BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

BCCI ने छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक राजेश दवे को यूएई में आयोजित होने वाले महिला T20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है. राजेश दवे इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
rajesh dave chhattisgarh appointed indian women t20 cricket team manager asia cup 2026.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा अवसर सामने आया है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से जुड़े पूर्व सचिव और रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी महिला T20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है. राजेश दवे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

पहले भी मैनेजर रह चुके हैं 

राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मैनेजर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वर्ष 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में सेवाएं दी थीं. क्रिकेट प्रशासन, टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के साथ समन्वय का उनका लंबा अनुभव इस बार भी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

Advertisement

28 अगस्त से 13 सितंबर की खेला जाएगा T20 एशिया कप

महिला T20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात में होगा. टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ रखा गया है.

5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 3 सितंबर को भारत का मुकाबला हांगकांग से होगा, जबकि 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को तथा फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद

राजेश दवे की नियुक्ति से भारतीय टीम के प्रबंधन और संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है. टीम मैनेजर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और क्रिकेट प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की होगी. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से टूर्नामेंट के दौरान टीम को बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलने की उम्मीद है. राजेश दवे की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

\यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का एक्शन, मिली यह सजा

अफगानिस्तान ने भारत खिलाफ सीरीज लिए चुनी T20 टीम, इन खिलाड़ियों की दी जगह, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement