LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच एक्शन में आए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया ये खास प्लान

कलेक्टर डॉ. गौरव साफ- साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की शिकायत पाई जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 (एस्मा) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि एलपीजी गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
एलपीजी गैस की किल्लत के बीच एक्शन में आए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया ये खास प्लान
AI Generated

LPG Crisis news: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध और पश्चिम एशिया के ताजा हालात के मद्देनजर देश में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलर्स के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए. इसके सात ही कलेक्टर ने कहा कि जिले में ऐसी व्यवस्था करें कि एलपीजी गैस की आपूर्ती में दिक्कत न हो और आम उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. बुकिंग होने के बाद समय पर गैस सिलेंडर की अनिवार्य रूप से आपूर्ति करें.

कलेक्टर डॉ. गौरव साफ- साफ निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की शिकायत पाई जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 (एस्मा) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि एलपीजी गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है. उन्होंने आग्रह किया कि आम उपभोक्ता पैनिक न हों. किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कलेक्टर कॉल सेंटर  नम्बर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

बुकिंग के 25 दिन बाद ही होगी गैस की डिलीवरी

बैठक में ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वर्तमान व्यवस्था के तहत गैस सिलेंडर की दूसरी बुकिंग डिलीवरी के 25 दिन बाद ही होगी, सभी उपभोक्ता डिलीवरी के समय डिलीवरी ऑथेंटिक कोड (डीएसी) बताएं, बुकिंग के लिए आईवीआरएस, व्हाट्सएप, कॉल एवं मैसेज का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जाएगा जिनकी ई-केवायसी हुई है.

खाद्य नियंत्रक भी हुई सक्रिय

बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी डीलर प्रति सप्ताह गैस कंपनी से प्राप्त घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर के आवक-जावक और बचत की जानकारी खाद्य विभाग को देंगे. साथ ही जो उपभोक्ता पिछले तीन महीने से सिलेंडर नहीं ले रहे हैं उनकी सूची 3 दिन के भीतर खाद्य विभाग को उपलब्ध कराएं. मिश्रा ने कहा कि सभी डीलर्स के पास जितने भी गैस आपूर्ति वाहन हैं उनके नंबर, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर प्रस्तुत करें एवं आपूर्ति करने वाले वाहन किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आपूर्ति नहीं करेंगे, घरेलू गैस उपभोक्ता को बिल अनिवार्य रूप से देंगे एक प्रति कार्यालय में रखेंगे जिसमें उपभोक्ता का हस्ताक्षर होगा एवं गैस उपभोक्ता कार्ड में एंट्री अनिवार्य रूप से करें. उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक बार गैस एजेंसी जाकर सत्यापन कार्य करें. सभी गैस कंपनी के सेल्स अफसर अपने प्रभार के गैस एजेंसी की जांच सप्ताह में एक बार करें और इसकी जानकारी खाद्य विभाग को देंगे.

 यह भी पढ़ें- मध्य-पूर्व एशिया के ताजा हालात की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल समिति गठित, ये होगी प्रमुख जिम्मेदारी

इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि होली के कारण वितरण में थोड़ा विलम्ब हुआ था, जो अब सुधर गई है. जिले में अभी और भविष्य में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या आम उपभोक्ताओं को नहीं होगी। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि पैनिक न हों और सहयोग करें, गैस एजेंसियां भी उनका सहयोग करेंगी. भारत गैस वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी गौड़ ने बताया कि कॉमर्शियल कनेक्शन में हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थाओं को ही गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जाएगी. इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारी एवं सभी गैस एजेंसी के संचालक उपस्थित थे.

 यह भी पढ़ें- अस्पताल जा रही एंबुलेंस खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी रही, गर्मी में 3 घंटे तक तड़पता रहा किडनी मरीज