Amit Shah Visit: आज रात को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दो दिनों का ये है पूरा प्लान 

Amit Shah Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. आइए जानते हैं उनके पूरे कार्यक्रम का क्या शेड्यूल है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Amit Shah Visit In Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वे आज शुक्रवार की रात को रायपुर पहुंचे जाएंगे. कल शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे. शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर में तैयारियां कर ली गई हैं. 

ये है प्लान 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है.  वे आज रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रात 8:25 बजे से निजी होटल में विश्राम करेंगे. इसके बाद वे कल 4 अक्टूबर की सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे. अमित शाह का बस्तर दौरा काफी मायनों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

Advertisement

बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में भी जाएंगे 

अमित शाह दोपहर 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे. करीब 3 घंटे का समय वे रायपुर में बिताएंगे. दोपहर 3:15 मिनट तक जगदलपुर में रहेंगे. इनके दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी. 

ये भी पढ़ें 3 साल की बच्ची को झाड़ियों के पीछे ले जाकर कर्मचारी ने की अश्लील हरकत, आपत्तिजनक हालत में परिजनों ने पकड़ा

Topics mentioned in this article