दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए 05 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है. इस अवधि में लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर यातायात आवागमन बंद रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
रद्द की जाने वाली गाड़ियां
- 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस – 04.04.2026 से 24.04.2026 तक रद्द.
- 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस – 06.04.2026 से 26.04.2026 तक रद्द.
- 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द.
- 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 07.04.2026 से 27.04.2026 तक रद्द.
- 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस – 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22.04.2026 को रद्द.
- 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24.04.2026 को रद्द.
- 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस – 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21.04.2026 को रद्द.
- 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस – 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23.04.2026 को रद्द.
- 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23.04.2026 को रद्द.
- 12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस – 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25.04.2026 को रद्द.
- 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द.
- 68816 गोंदिया-बल्लारशाह मेमू पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द.
- 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द.
- 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द.
गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाड़ियां
- 68802 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द.
- 68803 बल्लारशाह-गोंदिया पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द.
- 68804 गोंदिया-बल्लारशाह पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली में नियंत्रित, गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द.
- 68805 चांदाफोर्ट-गोंदिया पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली में नियंत्रित, हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द.
- 68806 गोंदिया-वड्सा पैसेंजर – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली में नियंत्रित, गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द.
- 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस – 04.04.2026 से 25.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित, दुर्ग-गोंदिया के मध्य रद्द.
- 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस – 05.04.2026 से 26.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित, गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द.
Topics mentioned in this article