प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

60 वर्षीय महिला के खाते में हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि आई थी. उसके बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो उसने इनकार कर दिया. इससे गुस्साए बेटे ने मां की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.  

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के बैंक खाते में हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उसका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे की मांग करता रहता था.

Top Maoist Leader Ganapathy: शीर्ष माओवादी नेता गणपति के सरेंडर की चर्चा, 3.5 करोड़ का है इनाम

पैसे देने से किया इनकार 

घटना के दिन भी आरोपी बेटे ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे. मां ने पैसे नहीं होने की बात कही तो वह योजना के रुपये में से देने की बात कहने लगा. इससे मां ने इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

दंतेवाड़ा के जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग, 5 लाख का इनामी ढेर, बाकी बचकर भागे 

Advertisement

पुलिस आरोपी बेटे से कर रही पूछताछ 

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

छत्तीसगढ़ से BJP की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा कौन? 1990 में पार्टी की सदस्य बनी, पार्षद रहीं; अब संसद की बारी

Advertisement