गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा युवक, कई बार डसा; अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां से भी भागा

गौरेला के भदौरा गांव में एक ग्रामीण जहरीले सांप को गले में लपेटकर घूमता रहा. सांप के कई बार डसने से हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेक‍िन वह वहां से भी लापता हो गया. इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
pendra gaurela marwahi man wraps venomous snake around neck missing hospital

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित भदौरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में एक ग्रामीण जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में डालकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा. इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया. 

जहर का असर होने पर जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, उपचार के दौरान वह मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. फिलहाल, परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

गले में डालकर गांव में घूमा

जानकारी के मुताबिक, भदौरा गांव में एक पड़ोसी के घर में जहरीला सांप घुस गया था. इसी दौरान संतराम भैना नाम का ग्रामीण, जो कथित तौर पर अत्यधिक शराब के नशे में था, सांप को पकड़ने पहुंच गया. उसने सांप को उठाकर अपने गले में लपेट लिया और बेखौफ होकर गांव की गलियों में घूमता रहा.

ASP नेता दामोदर यादव बोले, 'करणी सेना कपूतों-चार गुंडों की सेना,  25000 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दूंगा'

जहर फैलने के बाद बिगड़ी तबीयत 

सांप के बार-बार काटने से शरीर में जहर फैलने लगा और संतराम की तबीयत बिगड़ने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह वहां से अचानक लापता हो गया. डॉक्‍टरों ने कहा क‍ि जहरीले सांप के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद खतरनाक है. सर्पदंश की स्थिति में तत्काल इलाज के लिए अस्‍पताल आना चाहिए. 

NEET की तैयारी से सट्टेबाजी तक, 18 साल पहले आई फिल्म देखकर बने बुकी, 30 लाख का सोना और 2.96 CR कैश बरामद