धान का सुखत कम करने के लिए प्रभारी ने किया गजब का खेला, कमी पूरा करने के लिए मिला दिया रेत

Paddy Scam News: जांच में पाया गया कि केंद्र में 137.20 क्विंटल धान अधिक दर्ज किया गया था. प्रतिवेदन के अनुसार धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हम्मालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम तक रेत मिलाई गई थी. इसके बराबर करीब 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से हेराफेरी कर गबन किए जाने की पुष्टि रिपोर्ट में की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Paddy Scam in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी केंद्र में धान के साथ रेत और मिट्टी मिलाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. उपार्जन केंद्र निपनिया के धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को बर्खास्त कर दिया गया है. दरअसल, सिमगा विकासखंड के उपार्जन केंद्र कामता और भाटापारा विकासखंड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केंद्र निपनिया में धान के बोरों में रेत, कंकड़ और धूल-मिट्टी मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर संयुक्त जांच दल का गठन किया गया. जांच टीम ने दोनों उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया और भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की.

जांच में पाया गया कि केंद्र में 137.20 क्विंटल धान अधिक दर्ज किया गया था. प्रतिवेदन के अनुसार धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हम्मालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम तक रेत मिलाई गई थी. इसके बराबर करीब 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से हेराफेरी कर गबन किए जाने की पुष्टि रिपोर्ट में की गई है.

जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने लीलाराम सेन को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55(1) तथा कर्मचारी सेवा नियम 2018 के नियम 16 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई. इसके बाद प्राधिकृत अधिकारी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया.

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के लिए पहाड़ों में नेटवर्क तलाश रहे छात्र, डिजिटल भारत की खुली पोल

इधर, प्रशासन ने सिमगा विकासखंड के कामता उपार्जन केंद्र में भी धान में मिलावट के मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-  झेंडा उत्सव में दिखा गजब का नजारा, महिलाओं ने पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखने उमड़ी भीड़