Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो घटनाओं ने सनसनी फैला दी. एक ओर उतई थाना क्षेत्र में पड़ोसी बुजुर्ग ने एक बच्चे को कुल्हाड़ी मार दी. दूसरी ओर मोहन नगर थाना क्षेत्र बंद मकान में चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास सोने-चांदी के आभूषणों और कैश बरामद किया गया है.
पहला मामला
दुर्ग के थाना मोहन नगर क्षेत्र एक बंद मकान में चोरी की घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नगद राशि चोरी कर ले गए. जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके आधार पर आरोपी महिला जागेश्वरी मार्कण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पड़ोसियों ने बाहर जाते समय देखरेख के लिए महिला को घर की चाबी सौंपी थी, लेकिन उसी ने पति के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची.
आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 3,42,600 है. आरोपी चोरी का माल बेचकर पैसे आरोपी ने बैंक खाते में जमा कर लिए थे.
खेलते-खेलते घर पहुंचे बच्चे को पड़ोसी बुजुर्ग ने मारी कुल्हाड़ी
वहीं, जिले में ही एक गांव में घर के अंदर खेल रहे 2.5 वर्षीय बच्चे पर पड़ोसी बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेलते-खेलते पड़ोसी के आंगन तक पहुंच गया. मामला उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव का है. बच्चा खेलते-खेलते जब पड़ोसी परदेशी देवांगन (65) ने घर के अंदर पहुंच गया तो उसने हमला कर दिया. बच्चे को तुरंत दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार हो गया है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें