नक्सली नेताओं का घबराया परिवार, Naxali देवजी की पोती ने Video जारी कर लगाई गुहार, कहा- लौट आओ दादा

Naxalite Devji Grand Daughter Apeal Video: 10 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली के एनकाउंटर के बाद बाकी नक्सलियों का परिवार घबरा गया है. नक्सली देवजी की पोती ने एक वीडियो जारी कर अपने दादा से घर लौटने की अपील की है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Naxalites Devaji Grand daughter Video:  छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली बसवाराजू का एनकाउंटर होने के बाद अब बाकी नक्सली नेताओं का परिवार बहुत ज्यादा घबरा गया है. नक्सली देवजी की पोती ने एक वीडियो जारी कर अपने दादा से गुहार लगाई है कि आप घर वापस लौट आओ. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

देवजी की पोती ने अपने दादा से अपील करते हुए कहा कि-

" ऑपरेशन कगार जारी है और कई, कई जिंदगियां ले रहा है. इसलिए यह हमारे परिवार के लिए बहुत तनाव और चिंता का कारण बन रहा है. वर्तमान परिस्थितियों में हम आपकी वापसी के लिए आंखों में आंसू के साथ प्रार्थना करते हैं. आपकी घर वापसी हमें बहुत खुशी देगी. आप घर लौट आइए. आपकी प्रिय बेटी सुमा"

Advertisement

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने भी नक्सलियों से साफ कह दिया है कि सरेंडर कर दो वरना एनकाउंटर में मारे जाओगे.  नक्सली कमांडर बसवराजू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद माओवादी नेता टिपिरी तिरुपति उर्फ देवजी की पोती का वीडियो और एक पत्र सोशल मीडिया में सामने आया है. जिसमें वह उनसे हथियार छोड़कर परिवार के पास लौटने की गुहार लगा रही है.

देवजी और उनकी पोती इतलू सुमा टिपिरी,जो तेलंगाना के एक कॉलेज में पढ़ती है. इतलु अपने दादा देवजी से कभी नहीं मिली है. क्योंकि देवजी उनके जन्म से पहले ही अंडरग्राउंड हो गए थे.

नक्सली बसवराजू का एनकाउंटर होने के बाद नक्सलियों की केंद्रीय समिति के सदस्य देवजी को बसवराजू के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.देवजी ने 2007 में दंतेवाड़ा के गीदम थाना पर हमले का नेतृत्व किया था.  देवजी (PLGA) के अहम पद पर है. बसवराजू भी 2018 के पहले इसी पद पर था. 

ये भी पढ़ें पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा 

Advertisement

Topics mentioned in this article