इजरायल-ईरान युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा लोग फंसे, दुबई, अबुधाबी, शारजाह व इजरायल में हुए कैद

iran israel war news today hindi: रायपुर के व्यापारी भार्गव व्यास व्यापारिक कामों को लेकर अबू धाबी गए थे और इस युद्ध की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई जिसके चलते वे अबू धाबी में फंस गए है भार्गव व्यास ने बताया कि पूरे अबू धाबी में इस वक्त दहशत का माहौल है छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोग दुबई में फंसे हुए हैं और स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है. सड़कों पर फोर्स या एंबुलेंस ही दिखाई दे रही है. बाजार और मॉल बंद होने से खाने पीने की समान की किल्लत शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध से गल्फ के देश भी प्रभावित हुए हैं. दरअसल, अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों भी में अमेरिकी बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों से उड़ाने प्रभावित हुई हैं. उड़ान रद्द होने से छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा लोग दुबई अबुधाबी शारजाह और इजराइल में फंसे होने की आशंका है.

रायपुर के व्यापारी भार्गव व्यास व्यापारिक कामों को लेकर अबू धाबी गए थे और इस युद्ध की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई जिसके चलते वे अबू धाबी में फंस गए है भार्गव व्यास ने बताया कि पूरे अबू धाबी में इस वक्त दहशत का माहौल है छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोग दुबई में फंसे हुए हैं और स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है. सड़कों पर फोर्स या एंबुलेंस ही दिखाई दे रही है. बाजार और मॉल बंद होने से खाने पीने की समान की किल्लत शुरू हो गई है.

बंधक बने लोग

वहीं, हमले की आशंका को देखते हुए किसी को भी बाहर निकालने की अनुमति नहीं है. घरों के दरवाजे बंद रखने को कहा गया है और जो होटल में हैं वह होटल में ही रुके रहे, ऐसे निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार कुछ क्षेत्र की बिजली भी गुल हुई है. मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण कॉलिंग मुश्किल हो रही है और अभी  व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ही अपने लोगों को सिर्फ मैसेज भेज कर बात कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- iran israel conflict: उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत 700 से ज्यादा यात्री यूएई में फंसे, वापसी की मांग तेज

अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में उत्पन्न हुए हालात की वजह से छत्तीसगढ़ के कई लोगों ने खाड़ी देश की यात्रा रद्द कर दी है. छत्तीसगढ़ के ट्रैवल संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि होली के कारण अधिकांश लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ छुट्टी में दुबई और खाड़ी देश जाते हैं, जिस तरीके से खाड़ी देश में युद्ध के बादल छाए हुए हैं, उसके बाद छत्तीसगढ़ के ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी हवाई टिकटों को कैंसिल करा दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन, MP के कई शहरों में व‍िरोध प्रदर्शन