छत्तीसगढ़: देर रात CM आवास पर सीक्रेट बैठक, मंत्रियों से लेकर BJP नेता थे मौजूद; जानिए 4 घंटे क्या चर्चा हुई

2 दिन पहले भी इसी तरह की बैठक हुई थी, जिसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई. इसमें रायपुर और आसपास के जिलों में मंत्रियों को बुलाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बैठक के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आवास पर गुरुवार देर रात अचानक बैठक बुलाई गई, जहां सीएम के अलावा सरकार के मंत्री, भाजपा नेता मौजूद रहे. रात लगभग 10 बजे शुरू हुई बैठक रात में 1:40 बजे तक चली. इस दौरान पीएम मोदी के 12 साल के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं की गई.

किस बात पर हुई चर्चा

सीएम हाउस में ही गुरुवार रात को मंत्रिमंडल के सदस्य और बीजेपी संगठन से जुड़े बैठक में शामिल लोगों ने डिनर किया. मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी के 12 साल के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. सत्ता संगठन के सामंजस्य पर मंथन हुआ और सभी मंत्रियों के प्रभार जिलों में कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि मंत्री मंडल में फेरबदल वाला कोई विषय बैठक में नहीं था. "मीडिया में ये बात कैसे आई उनकी समझ से बाहर है. आप मुस्कुराओ सब ठीक है."

ये मंत्री बैठक में पहुंचे

बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस पहुंचे थे. इनके अलावा बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी बैठक में मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, 2 दिन पहले भी इसी तरह की बैठक हुई थी.

ये भी पढ़ें- CG News: लव मैरिज के बाद पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, मुंडन किया और जबरन पिलाया पेशाब