कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पड़ोसी ने 7 वर्ष के मासूम संग दरिंदगी के बाद उतारा मौत के घाट

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तुरंत करतली गांव के पास स्थित एक कुएं तक पहुंची, जहां से मासूम का शव बरामद किया गया. इस खबर के सामने आते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पड़ोसी ने 7 वर्ष के मासूम संग दरिंदगी के बाद बेरहमी से कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 7 साल के मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई अजनबी नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला युवक ही निकला. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है.

यह मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगा नाला के आश्रित गांव गणेशपुर का है. जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की दोपहर 7 वर्षीय अयान अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था. रोज की तरह अन्य बच्चे तो वापस घर लौट आए, लेकिन अयान घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन की, फिर रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच जानकारी मिली कि आखिरी बार आयान को पड़ोसी युवक रंजीत कुमार के साथ देखा गया था, जिससे शक और गहरा गया.

Advertisement

 गांव में बैठक और पुलिस जांच के बाद खुला राज

परिजनों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी. 3 अप्रैल तक भी बच्चे का कोई पता नहीं चला, तो गांव में बैठक बुलाई गई और संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई. हालांकि, वह लगातार गोलमोल जवाब देता रहा. इस बीच 4 अप्रैल को थाना प्रभारी नागेश तिवारी मौके पर पहुंचे और सख्ती से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी टूट गया और उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया.

 कुएं से बरामद हुआ मासूम का शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तुरंत करतली गांव के पास स्थित एक कुएं तक पहुंची, जहां से मासूम का शव बरामद किया गया. इस खबर के सामने आते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

 नशे में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में तालाब के पास पहुंचा था. वहां उसने बच्चे को अकेला देखा और बहलाकर सुनसान जगह पर ले गया. जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. जब मासूम ने विरोध किया, तो आरोपी घबरा गया और सच सामने आने के डर से उसने पत्थर से बच्चे के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसने सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया.

यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: एमपी के इस बाजार पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में बिल्डिंगों को किया गया ध्वस्त

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है. हालांकि, इस दर्दनाक घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- एमपी में रात के वक्त विधानसभा खोलने पर गरमाई सियासत , पटवारी ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

Topics mentioned in this article