14 साल की छात्रा को 27 बर्ष के युवक ने फंसाया, कई बार संबंध बनाए, साथ रहने की जिद की तो मार डाला, ऐसे रची साजिश   

छत्तीसगढ़ में 14 साल की छात्रा की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. छात्रा उस पर साथ रखने का दबाव बना रही थी, लेकिन 27 साल का प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं थी. इसके बाद उसने नाबालिग प्रेमिका की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chhattisgarh Crime News: पुलिस गिरफ्तार में छात्रा की हत्या के आरोपी.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 27 साल के मुख्य आरोपी ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसया था. इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए. सब कुछ उसके प्लान के अनुसार चल रहा था, लेकिन नाबालिग उस पर साथ रखने का दबाव बनाने लगी. इसी बात से तंग आकर उसने अपने साथी और एक नाबलिग के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के 12 घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है. 

नाना के यहां शादी समारोह से लापता हुई थी 

पुलिस के अनुसार, 14 साल की नाबालिग नेहा बदला हुआ नाम 28 मार्च को अपने नाना के यहां शादी समारोह में गई थी. इस दौरान वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला. इसके बाद 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसका प्रेम प्रसंग मोहन वर्मा उम्र 27 से होने की बात सामने आई. आरोपी ने नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पीड़िता साथ रहने का दबाव बनाने लगी. लेकिन आरोपी प्रेमी मोहन इसके लिए तैयार नहीं था. ऐसे में उसने उसकी हत्या की योजना बनाई और इसमें अपने साथी हरीश वर्मा और एक नाबालिग को भी शामिल किया. 

Advertisement

शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन से बदसलूकी, परिवार पर हमला, शराब के लिए पड़ोसियों ने काटा हंगामा; सामान-नगदी ले गए

कपड़े बदलवाए और मोबाइल तोड़ा 

पुलिस जांच में सामने आया कि योजना के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल से पिपरिया पहुंचे और नाबालिग को अपने साथ लिया. सबूत मिटाने के लिए रास्ते में उसके कपड़े बदलवाए और फिर मोबाइल तोड़कर फेंक दिया. इसके बाद डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर बिलासपुर का टिकट लिया और वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार हुए. सीट नहीं मिलने पर सभी ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे गए. बिलासपुर पहुंचने पर पीड़िता उतरने लगी, तो आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर आगे ले गए. ट्रेन के जयरामनगर स्टेशन पार करने के बाद तीनों आरोपियों ने मस्तूरी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

VIDEO: चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, बुरी तरह कांप रहा था, यात्री ने गेट खोला तो रह गया दंग

सबूत मिटाने पीड़िता के कपड़े जलाए 

घटना के बाद आरोपी अकलतरा स्टेशन पर उतरकर वापस डोंगरगढ़ लौटे और रास्ते में पीड़िता के कपड़े जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की. डोंगरगढ़, अकलतरा और खैरागढ़ के सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां कैद मिलीं. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. उनके पस से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई. इस पूरे मामले के खुलासे में थाना खैरागढ़, साइबर सेल खैरागढ़ और मस्तूरी बिलासपुर पुलिस की संयुक्त भूमिका रही.

Advertisement

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा