CG Naxal Encounter: दो महिला और तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, तीसरी रात भी जंगल में बिताएंगे जवान

CG Naxal Encounter: पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. मारे गए नक्सलियों में 2 महिला और 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है. इस नक्सल विरोधी अभियान में पांच नक्सली मारे गए हैं. पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. मारे गए नक्सलियों में 2 महिला और 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. वहीं उनके पास से भारी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं. 

बता दें कि कांकेर और नारायणपुर के सरहद पर सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ था. सुबह 8 बजे से जारी इस मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए. पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक इंसास रायफल, एक SLR, 12 बोर रायफल, बीजीएल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. 

Advertisement

तीसरी रात भी जंगल में बिताएंगे जवान

जानकारी के अनुसार, जवान कड़ाके की ठंड के बीच तीसरी रात भी जंगल में बिताएंगे. जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. अभी भी बड़ी सफलता की संभावना है. अब तक 5 माओवादियों को जवान ढेर कर चुके हैं. वहीं जवानों के एक टुकड़ी मारे गए नक्सलियों का शव लेकर वापस लौट चुकी है. 

ये भी पढ़ें- चिकन ने करा दिया मर्डर! दो भाइयों ने तीसरे की कर दी हत्या, मां ने उठाया ये कदम

Topics mentioned in this article