प्रेम संबंध और जमीन विवाद में मां की हत्या, बेटे ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां के साथ दफनाया शव; दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 58 वर्षीय हरावती बाई की हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया. प्रेम संबंध और जमीन विवाद के चलते बेटे ने ही मां की हत्या कराई, शव रेत में दफना दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की गिरफ्ता में आरोपी.
NDTV

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की हत्या करने के मामले को पुलिस ने 48 घंटे सुलझा दिया है. पुलिस को जांच में पता चला कि प्रेम संबंध और जमीन विवाद में बेटे ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसमें आरोपी की मदद उसकी प्रेमिका और उसकी मां ने की थी. हत्या के बाद शव रेत में दफन कर दिया था.

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामला दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचुआ रौतियाबस्ती गांव का है.

Advertisement

घर से तेज दुर्गंध आ रही थी

दरअसल, बंदरचुआ रौतियाबस्ती में हरावती बाई (58) के घर से तेज दुर्गंध आने और मकान के बाहर ताला लगे होने की पुलिस को सूचना मिली. सूचना पर दोकड़ा पुलिस, एफएसएल टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान घर के पास निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास रेत में महिला का दफन किया शव मिला, जो हरावती का था.

रेत में दफन शव निकालते हुए. 

बेटे को हिरासत में लेकर की पूछताछ

दोकड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान मृतका के बेटे भूषण राम की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं. मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार और पंचनामा की कार्रवाई से उसकी दूरी और लगातार गायब रहने पर पुलिस का संदेह गहरा गया. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया.

पड़ोसी महिला से थे प्रेम-संबंध

पूछताछ में सामने आया कि भूषण राम का पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई (42) से पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था. वहीं, हरावती बाई और श्यामपति बाई के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था. इसी विवाद और रिश्ते के चलते 24 जुलाई की रात श्यामपति बाई और उसकी मां बुधमति बाई (65) ने हरावती बाई का गला दबाकर हत्या कर दी.

जब दुर्गंध आई तो दबा दिया शव

पुलिस के अनुसार, अगले दिन भूषण राम को घटना की जानकारी दी गई और उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा गया. कुछ दिनों बाद शव से दुर्गंध आने लगी, जिससे राज खुलने का डर सताने लगा. इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर रात के समय शव को घर से निकालकर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास ले जाकर गड्ढा खोदा और रेत में दफना दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें.

Advertisement

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव दफनाने में प्रयुक्त फावड़ा सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद कर जब्त की.

पुलिस ने क्या बताया

एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि बताया कि महिला हत्या प्रकरण में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले की आगे की विवेचना जारी है.

ये भी पढ़ें- दुर्ग में बेखौफ खूनी गैंग का तांडव, 26 जून को दिखाया था तलवार-चाकू का ट्रेलर, अब हाईवे पर उपसरपंच का मर्डर

Advertisement