विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2025

Suicide Note: छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइड, प्राचार्य पर लगाया 'बैड टच' का आरोप, स्कूल परिसर में ही रह रही थी नाबालिग

Student Suicide Case: निजी स्कूल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली 15 वर्षीय नौवीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड नोट में स्कूल के प्राचार्य पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.  

Suicide Note: छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइड, प्राचार्य पर लगाया 'बैड टच' का आरोप, स्कूल परिसर में ही रह रही थी नाबालिग
MINOR STUDENT COMMITTED SUICIDE IN SCHOOL, ACCUSES INAPPROPRIATE TOUCH OF SCHOOL PRINCIPAL, JASHPUR, CG
जशपुर:

Minor Student Suicide: जशपुर जिले में रविवार शाम को एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने स्कूल में सुसाइड कर लिया. सुसाइड की वजह छेड़छाड़ बताई जा रही है. मृतका ने सुसाइड नोट में प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी बैड टच से तंग आकर मृतका ने फांसी लगाकर जान दे दी.

निजी स्कूल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली 15 वर्षीय नौवीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड नोट में स्कूल के प्राचार्य पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.  

ये भी पढ़ें-एक ऐसा सरकारी स्कूल जहां एडमिशन के लिए लगती है होड़, घर छोड़ खुशी-खुशी किराए पर रहते हैं अभिभावक!

स्कूल परिसर में बने हॉस्टल में रह रही थी मृत छात्रा

मामला बगीचा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का है, जहां मृतक नौवीं क्लास की छात्रा था. मृतका स्कूल परिसर में प्राचार्य द्वारा अवैध रूप से संचालित हॉस्टल में रह रही थी. घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने प्राचार्य पर बैड टच सहित मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैंं.

हिरासत में लिया गया छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य 

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. बगीचा क्षेत्र सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने प्रदीप राठिया ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें-पीने से रोका तो शराबी पति ने खाया सल्फास, पुख्ता करने के लिए पत्नी ने भी खा लिया जहर, अब अस्पताल में जद्दोजहद!

ग्रामीण शिक्षा समिति द्वारा संचालित निजी स्कूल में 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगती हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल में 124 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें से 22 छात्र और 11 छात्राएं अवैध हॉस्टल में रह रही थीं. मृत नाबालिग छात्रा भी इन्हीं छात्रों में शामिल है. 

ये भी पढ़ें-Success Story: रायपुर के दो भाइयों ने किया कमाल, एक छोटे से आइडिया ने कर दिया मालामाल!

सुसाइड नोट में किया है यौन उत्पीड़न का उल्लेख 

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट की बरामदगी के बाद मृतका के कमरे को सील कर दिया गया है. एसएसपी ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने कथित तौर पर स्कूल प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का उल्लेख किया है, जिसके आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

छात्रा सुसाइड केस में गठित की गई जांच टीम

जशपुर कलेक्टर ने निजी हॉस्टल में छात्रा की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए टीम गठित की है. जांच टीम को सात दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश दिए गए हैं. निजी स्कूल परिसर के छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने सुसाइड नोट में प्राचार्य पर बैड टच आरोप गया था. जांच टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी. 

एसडीएम ने छात्रा सुसाइड मामले की जांच के आदेश दिए

एसडीएम ने छात्रा सुसाइड मामले की जांच के आदेश दिए

स्कूल में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर जान दी

घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष है और जिले में संचालित निजी स्कूलों व छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं. नाबालिग छात्रा निजी स्कूल के स्टडी रूम में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर जान दी. पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव के पास से बरामद सुसाइड नोट में 'बैड टच' लिखा हुआ है.

ये भी पढ़ें-Success Story: छत्तीसगढ़ में गार्ड का बेटा बना डीएसपी, 23 साल की उम्र में बने DSP ने लिखी सफलता की नई इबारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com