Shivrinarayan Mela: जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण मेला में बड़ा हादसा, हवाई झूला टूटने से 6 लोग नीचे गिरे, तीन घायल

Janjgir Champa Shivrinarayan fair Accident: जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण मेला में हवाई झूला का पार्ट टूटकर एक बच्ची और दो महिलाओं पर आ गिरी. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Janjgir Champa Shivrinarayan Mela Accident: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) के शिवरीनारायण मेला (Shivrinarayan Mela Swing Broke) में बड़ा हादसा हो गया. यहां हवाई झूला टूटा गया. वहीं झूला का पार्ट टूटने से 6 लोग नीचे गिर गए. वहीं मेले में घूम रहीं 2 महिलाएं और एक बच्ची पर ये झूला का पार्ट गिर गया, जिसमें वो घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक, एक महिला की हालत गंभीर है. सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से शिवरीनारायण अस्पताल भेजा गया. 

शिवरीनारायण मेले में गिरा झूला

जानकारी के मुताबिक, हसौद और ग्राम मलदा गांव से दोनों घायल युवती मेला घूमने आई थी. इधर, सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

मेला घूम रहीं महिलाओं पर गिरा झूला

 एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आज दोपहर में शिवरीनारायण मेला में हवाई झूला गिर गया. झूला घूमने के दौरान ये हादसा हुआ. वहीं मेले में घूम रही एक बच्ची और दो महिलाओं पर ये झूला गिर गया. इसमें से एक को गंभीर चोटें आई है, जबकि दो  हल्की चोट आई है. सभी को इलाज के अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस कर रही जांच

उन्होंने बताया कि पूर्व में सभी झूले वालों को मेंटेनेंस के लिए नोटिस दिया गया था. विशेषज्ञों से उसकी जांच कराने के लिए कहा गया था. झूले को बंद करा दिया गया. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें: Double Suicide: दिल्ली में प्रेमी ने लगाई फांसी, खबर सुनते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने भी दी जान

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Murder: बेटी ने हंसिया से पिता की हत्या की, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला, पुलिस ने किया गिरफ्तार