जनजातीय गौरव दिवस : बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायक को पीएम मोदी से सीएम शिवराज तक ऐसे किया नमन

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है कि "राज्य स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे."

विज्ञापन
Read Time: 17 mins

Janjatiya Gaurav Diwas 2023 : आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है. सरकार ने बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है. यह तारीख है, बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है. बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे. इसके साथ ही आज झारखंड का स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) भी है. बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi Jharkhand Visit) झारखंड दौरे पर हैं. पीएम आज 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के अवसर पर झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे.  इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री माेदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu President of India), मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) समेत कई बड़े नेताओं ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिसरा मुंडा को याद किया है.

राष्ट्रपति मुर्मू : प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है कि "राज्य स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है. मेरी मंगल कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां के लोगों पर बना रहे."

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी : जनजातीय समाज के साहस के लिए सुविख्यात रहा है झारखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने दो अलग-अलग पोस्ट करते हुए लिखा है कि "झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है. यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है. राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं."

Advertisement
एक अन्य पोस्ट में पीएम ने लिखा है "भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं."

सीएम शिवराज : आपकी वीरता की कहानियां सदैव प्रेरित करती रहेंगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है "माँ भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने तथा जल, जंगल, जमीन व जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले जनजातीय नायक, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन् करता हूँ! आपकी वीरता की कहानियाँ और आदर्श जीवन सदैव हम सभी को राष्ट्र एवं समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा."

नितिन गडकरी : भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है "भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है. अपने कार्य से और अपनी सोच से उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी. ऐसे देश के महान सपूत जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

खरगे : "अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना" 

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा है कि " "अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना" महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के महानायक, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अंग्रेजों के ख़िलाफ उलगुलान से आदिवासी सभ्यता की रक्षा कर, उन्होंने अपना पूरा जीवन जल-जंगल-ज़मीन को बचाने के लिए समर्पित किया और आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत बनें. प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण, झारखंड राज्य के सभी प्रदेशवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई."

यह भी पढ़ें : PM मोदी बैतूल में बरसे, कहा-कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती, वो कौन सा पंजा था, जो पैसे मारता था?