India Pakistan Attack News: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर देश के कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कई अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है. इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी अब हाई अलर्ट कर दिया गया है. जिसके चलते पुलिस विभाग में सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है.
इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश भी जारी किया है. आदेश के मुताबिक, अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी मिलेगी. आदेश में अफसरों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश दिए गए हैं. अफसर और कर्मचारी शासकीय कार्य से ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे. साथ ही सभी इकाई बल को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement
Topics mentioned in this article