IIIT कैंपस भी नहीं रहा सुरक्षित, हॉस्टल के कमरों से गायब हुए 15 से ज्यादा लैपटॉप

IIIT Naya Raipur News: संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बीच लैपटॉप ले जाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सभी छात्र परीक्षा देने के लिए कॉलेज गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात युवक ने वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IIT कैंपस भी नहीं रहा सुरक्षित, हॉस्टल के कमरों से गायब हुए 15 से ज्यादा लैपटॉप
NDTV

देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान की सुरक्षा में सेंधमारी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी IIIT में छात्रों के लैपटॉप गायब हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हॉस्टल के कमरों से 15 से ज्यादा लैपटॉप गायब हो गए हैं. यह घटना नया रायपुर स्थित IIIT संस्थान में घटी.

संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बीच लैपटॉप ले जाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सभी छात्र परीक्षा देने के लिए कॉलेज गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात युवक ने वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

काम के बहाने हॉस्टल में घुसा था आरोपी

चोरी का आरोपी युवक काम करने का बहाना बनाकर हॉस्टल परिसर के अंदर उस वक्त घुसा, जब छात्र परीक्षा में व्यस्त थे. इसी का फायदा उठाकर उसने अलग-अलग कमरों से लैपटॉप लेकर मौके से फरार हो गया. चोरी हुए लैपटॉप की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है. घटना का पता तब चला, जब छात्र परीक्षा देकर वापस हॉस्टल पहुंचे. इस बीच हॉस्टल में लगे CCTV कैमरे में संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई. फुटेज में आरोपी हॉस्टल के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhopal News: मुस्लिम युवक से बर्बरता मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सड़क पर उतरे लीपापोती से नाराज लोग

चूरी की इस वारदात पर नया रायपुर CSP तुलसी राम लेकम ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी किए गए लैपटॉप बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- लाडली बहनों के खाते में इस तारीख को आएगी 36वीं किस्त, सीएम मोहन नरसिंहपुर से करेंगे ₹ 1,835.65 करोड़ ट्रांसफर

Advertisement