IED पर पैर रखते ही हुआ धमाका: ऑपरेशन के दौरान घायल बहादुर महिला कांस्टेबल दुर्गा से मिले ड‍िप्‍टी CM

IED Blast Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED Blast में घायल महिला Constable Durga से छत्तीसगढ़ के Deputy CM और Home Minister Vijay Sharma ने रायपुर Hospital में मुलाकात की और Best Treatment का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चिकित्सकों से चर्चा की और कांस्टेबल सुश्री दुर्गा का हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. चिकित्सकों ने बताया कि मुचाकी दुर्गा की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा.

Advertisement

ऑपरेशन के लिए गोगुंडा की पहाड़ी पर गई थीं

गौरतलब है कि सुकमा जिले में डीआरजी और जिला पुलिस बल (District Force) की संयुक्त टीम के साथ महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए गोगुंडा की पहाड़ी पर गई थीं और जंगलों की ओर बढ़ रही थीं. 

पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर चोट आई

उसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक प्रेशर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) सक्रिय अवस्था में मिला. अनजाने में उन्होंने उस पर पैर रख दिया, जिससे हुए विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर चोट आई. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था.

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मुलाकात के दौरान उन्हें हौसला दिया और उनके परिजनों से भी बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने सुश्री दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से बात कर शासन की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया. 

उल्‍लेखनीय है क‍ि केंद्र सरकार के नक्‍सलवाद मुक्‍त अभ‍ियान के चलते नक्‍सल‍ियों के टॉप लीडर तक इन द‍िनों हथ‍ियार डाल रहे हैं. श्‍याम दादा व नक्‍सली प्रवक्‍ता अनंत ने भी साथियों के साथ सरेंडर कर द‍िया.  

Advertisement