विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2025

देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में ‘बर्ड फ्लू’, 18 की मौत, MP के इस शहर में 30 दिन तक नहीं बिकेगा नॉनवेज

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया है, जहां 18 पालतू बिल्लियों की मौत हो गई. यह पहली बार है जब देश में पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है. इसके बाद प्रशासन ने 30 दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है.

देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में ‘बर्ड फ्लू’, 18 की मौत, MP के इस शहर में 30 दिन तक नहीं बिकेगा नॉनवेज

Bird Flu Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की मौत के बाद चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. 30 दिन के लिए मटन-चिकन और अंडों की खरीदी-बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही संक्रमित क्षेत्र की सभी मटन और चिकन की दुकानों को सील कर दिया गया है.

दरअसल, जिले में पिछले दिनों करीब 18 बिल्लियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद 15 जनवरी को 4 और 22 जनवरी को 3 बिल्लियों के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी भेजे गए थे. 31 जनवरी को आई रिपोर्ट में इनमें से दो पालतू बिल्लियों के सैंपल H5N1 पॉजिटिव मिले थे. 

देश में पहली बार हुआ ऐसा 

देश में ऐसा पहली बार है, जब घरेलू बिल्लियों में बर्ड फ्लू पाया गया है.शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में पशु विभाग की ओर से लिए गए सैंपल में 2 बिल्लियों के सैंपल में H5N1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएमएचओ ने एक टीम बनाई थी.

65 व्यक्तियों के भी लिए गए थे सैंपल

टीम ने संक्रमित क्षेत्र में बिल्लियों के संपर्क में आए 65 व्यक्तियों के सैंपल H5N1 की जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी, पुणे भेजे गए थे. सभी 65 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से फिलहाल छिंदवाड़ा में H5N1 का खतरा टल गया है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें :- Mining Case: रेत खनन वाली पनडुब्बी पर एक्शन करने पहुंची थीं खनिज इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने किया विरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com