छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शातिर अपराधियों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भर्ती के नाम पर पूरी तरह फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर लिया. इस लेटर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के नकली डिजिटल हस्ताक्षर तक लगाए गए, साथ ही एडीएम (ADM) के स्कैन किए गए फर्जी साइन भी जोड़े गए. लेटर इतना असली जैसा दिख रहा था कि पहली नजर में किसी को शक होना मुश्किल था.
महिला जॉइनिंग के लिए पहुंची, खुली पोल
जानकारी के मुताबिक, श्वेता कौर नाम की महिला इस फर्जी लेटर के साथ भिलाई के जेपी नगर स्थित स्कूल पहुंची और शिक्षक पद पर जॉइन करने की बात कही. इस फर्जी लेटर में हिंदी के 3 अभ्यर्थी, अंग्रेजी के 6 अभ्यर्थी व गणित के 2 अभ्यर्थी के नाम शामिल थे. साथ ही अलग-अलग स्कूलों में पोस्टिंग भी दिखाई गई थी.
fake joining letter scam durg swami atmanand school recruitment
प्राचार्य की सतर्कता से खुला राज
जब प्राचार्य ने लेटर को ध्यान से देखा, तो कई गड़बड़ियां सामने आई है. DEO के डिजिटल साइन दो जगह लगे थे, लेकिन टाइम एक ही था. असली डिजिटल साइन में हर बार अलग OTP और समय लगता है (कम से कम 3 मिनट) जिन स्कूलों का जिक्र था, उनमें से कई गांवों में ऐसे स्कूल मौजूद ही नहीं थे. इन तकनीकी खामियों ने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी.
fake joining letter scam durg swami atmanand school recruitment
पुलिस जांच शुरू, गिरोह का शक
स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा विभाग और पुलिस से की. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह फर्जी लेटर किसने तैयार किया? क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है? DEO अरविंद मिश्रा ने भी पुष्टि की है कि मामले को पुलिस को सौंप दिया गया है और जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- सनसनीखेज खुलासा: बहू की हत्या का आरोपी निकला ससुर, मामूली बात पर कर दिया मर्डर