जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, अतिरिक्त तहसीलदार करुणा और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

ACB Raid in Janjgir Champa: जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव द्वारा धान उपार्जन केंद्र  प्रभारी से कार्यवाही न करने और उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट  न भेजने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ACB Raid: जांजगीर चांपा जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों 35 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे, एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ तहसील में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव द्वारा धान उपार्जन केंद्र  प्रभारी से कार्यवाही न करने और उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट  न भेजने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम की गई.

ये है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव धान उपार्जन केंद्र चोर भट्टी दौरा किया था और धान खरीदी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक को धान खरीदी में अनियमितता बताते हुए पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेजने का डर दिखाया गया था. इसके साथ ही जांच और कार्रवाई से बचने  लिए 35-40 हजार रुपये व्यवस्था करने की बात कही थी. इसके साथ ही पटवारी आयुष ध्रुव से अलग से मिलकर उसके लिए अलग व्यवस्था करने कहा गया था.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bastar Visit: फिर बस्तर का दौरा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर गरमाई सियासत

Advertisement

धान खरीदी प्रभारी चोरभट्ठी धीरेन्द्र कुमार कौशिक रिश्वत नहीं देना चाहता था. इसके बाद उसने इस संबंध में ACB कार्यालय बिलासपुर  को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ACB की ओर से जांच करने पर शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ACB की ओर से  ट्रैप बिछाते हुए धान खरीदी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक को 35 हजार रुपए देकर भेजा और ACB  अधिकारी वही मौजूद थे जिसके बाद  अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रंगेहाथ पकड़ा गया है.

यह भी पढ़ें-  SIR के नाम पर 150 मुस्लिम मतदाताओं के काट दिए गए नाम, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत

Topics mentioned in this article