सुशासन तिहार में बीजेपी नेता से भिड़ने वाले जनपद CEO पर गिरी गाज, आयुक्त ने रूपेश पांडे को किया सस्पेंड

बहस के दौरान जनपद सीईओ रूपेश पांडे ने बीजेपी नेता की ओर इशारा करते हुए कहा- 'तेरे को जो करना है कर ले.' इसके बाद जिला कलेक्टर ने जनपद सीईओ रूपेश पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सुशासन तिहार में BJP नेता से भिड़ने वाले जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ (CEO) रूपेश पांडे को सस्पेंड कर दिया गया है. कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अशिष्ट व्यवहार के चलते संभागायुक्त दुर्ग ने यह कार्रवाई की है. दरअसल, 30 मई को जिला कलेक्टर ने रूपेश पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल महेंद्र कुमार जांगड़े को जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग दौरे के बाद यह कार्रवाई की गई है. दरअसल, 31 मई को सुशासन कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम साय से शिकायत की थी.

Advertisement

भाजपा मंडल महामंत्री से हुआ था विवाद

बता दें कि 29 मई को सुशासन तिहार में सीईओ रूपेश पांडे का भाजपा मंडल महामंत्री से जमकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते तीखी बहस होने लगी. इस दौरान जनपद सीईओ ने भाजपा कार्यकर्ता को उंगली दिखाते हुए कहा था, 'तेरे को जो करना है कर ले'. इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद थे. वहीं इस मामले में जनपद सीईओ को नोटिस जारी किया गया था. हालांकि जवाब संतोषजनक  नहीं पाए जाने पर दुर्ग संभाग आयुक्त ने एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है. 

Suspension Order by priyakumari1012998

इस वजह से हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बन रहे सामुदायिक भवन को लेकर पहले स्टे लगाया गया था. बीजेपी नेता का आरोप था कि स्टे के बावजूद वर्तमान कार्यकाल में भवन के लिए राशि जारी कर दी गई. वहीं सीईओ रूपेश पांडे का कहना था कि संबंधित स्टे पहले ही हट चुका था, इसलिए राशि जारी करना नियमों के तहत सही है. इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो गई.

ये भी पढ़ें: MP में हीटवेव खत्म, आंधी-बारिश से लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; यहां जानिए अपने जिले का हाल

Advertisement

Topics mentioned in this article