Dhamtari Hospital Suicide: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में युवती ने की आत्महत्या; धमतरी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

Dhamtari Hospital Suicide Case: धमतरी जिला अस्पताल में बर्न वार्ड की 20 वर्षीय युवती ने महिला प्रसाधन में दुपट्टे से फांसी लगाई. पुलिस जांच जारी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhamtari Hospital Suicide: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में युवती ने की आत्महत्या; धमतरी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

Dhamtari Hospital Suicide: धमतरी जिले के जिला अस्पताल (Dhamtari District Hospital) से बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना (Dhamtari Hospital Suicide Case) सामने आई, जहां बर्न वार्ड (Burn Ward) में भर्ती एक 20 वर्षीय युवती ने महिला प्रसाधन (वॉशरूम) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा‑तफरी मच गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना (Kotwali Thana Police) पुलिस मौके पर पहुंची और जांच (Dhamtari Police Investigation) कार्यवाही शुरू कर दी है. यह महिला राइस मिल में काम करती थी.

इलाज के दौरान अचानक उठाया आत्मघाती कदम

मृतका की पहचान दशमती नेताम (20), निवासी कोंडागांव के रूप में हुई है, जो धमतरी बस स्टैंड के पीछे स्थित हरि ओम राइस मिल में काम करती थी. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले राइस मिल के भीतर खाना बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिसके बाद उसे बर्न केस के रूप में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके चेहरे व शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान थे और वह बर्न वार्ड में उपचाररत थी. बताया गया कि बुधवार सुबह वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकली. कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो स्टाफ ने तलाश की. महिला प्रसाधन में पहुंचने पर पता चला कि उसने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है. अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवती को नीचे उतारा.

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिला अस्पताल के भीतर इस तरह की घटना होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में भी दहशत फैल गई. सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है और कैसे एक मरीज बिना किसी की नजर में आए आत्महत्या कर पाई. घटना के बाद एक राइस मिल सुपरवाइजर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया.

अधिकारियों ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सीएचएमओ उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि “जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.”

Advertisement

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल युवती के शव को मर्चुरी कक्ष में सुरक्षित रखा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : अफीम खेती पर सियासत तेज; ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाए आरोप, पूर्व गृह मंत्री बोले- इंटेलिजेंस फेल

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Budget Satra 2026: जंबूरी विवाद पर हंगामा, सड़कों पर भी उठे सवाल, कांग्रेस का वॉकआउट