CM Vishnu Dev Sai visit to Jashpur: छत्तीसगढ़ (Chahttisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज, 28 मार्च को जशपुर (Jashpur) के दौरे पर रहेंगे. इस मौके पर सीएम साय जशपुर में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे और कई बड़ी सौगात देंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा जशपुर में अस्पताल का निरीक्षण करेंगे. साथ ही सीएम विष्णु देव साय जशपुर इंडोरबॉस्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ करेंगे.
जशपुर आएंगे सीएम साय
सीएम विष्णु देव साय आज जशपुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में बड़ी सौगात देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री आज दोपहर 12:00 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे.
सीएम साय देंगे श्रमिकों को बड़ी सौगात
सीएम साय जशपुर से दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14 लाख 32 हजार रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1960 श्रमिकों को 3 करोड़ 92 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 44 लाख 55 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38 लाख 88 हजार 374 रुपये ट्रांसफर करेंगे.