CM विष्णु देव साय ने महासमुंद वासियों को दी 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सिरपुर महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Sirpur Festival 2026: सीएम विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ किया. इसके बाद उन्होंने महासमुंद वासियों को 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

CM Vishnu Deo Sai big gift to Mahasamund: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) रविवार, 1 फरवरी को महासमुंद (Mahasamund) जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सिरपुर महोत्सव (Sirpur Festival 2026) का शुभारंभ किया. ये भव्य आयोजन आज से 3 फरवरी तक चलेगा.

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन 

साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया. सीएम साय ने विकास प्रदर्शनी का भी बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें जिले की प्रगति और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया था.

जिलावासियों को 200 करोड़ की सौगात

सिरपुर महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री साय ने जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी. बता दें कि सीएम ने 200 करोड़ रुपये की 99 विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमि पूजन किया, जिसमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपये के 64 विकास कार्यो का लोकार्पण और 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये के 35 विकास कार्य शामिल है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के मंच से सम्पूर्णता अभियान 2.0 का भी शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री साय ने सिरपुर महोत्सव मे जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया से आए बौद्ध विचारकों का भी सम्मान किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित श्री गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. सिरपुर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है.

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ खाद्य व जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल और साजा विधायक ईश्वर साहू भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: MP-Chhattisgarh News Live: विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Advertisement

Topics mentioned in this article