छत्तीसगढ़ सीएम बने 'राजमिस्त्री', पीएम आवास योजना में बन रहे मकान की दीवार में लगाई ईंटें

CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit: मुख्यमंत्री की इस सहज और आत्मीय पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया. इस दौरान सीएम ने वहां कार्यरत श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की. हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CM Vishnu Deo Sai Lays Bricks for PM Awas Beneficiary in Jashpur

CM Vishnu Deo Sai Lays Bricks for PM Awas Beneficiary in Jashpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे. सीएम साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास पर पड़ी. उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम ने संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल करते हुए खुद करणी और सीमेंट-गारा से ईंट जोड़कर निर्माण कार्य में भागीदारी निभाई. मुख्यमंत्री के खुद श्रमदान करने से वहां मौजूद लोग भावुक हो गए.  

वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है. 

मुख्यमंत्री की इस सहज और आत्मीय पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया. इस दौरान सीएम ने वहां कार्यरत श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की. हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और बेहतर बनेगा. साथ ही वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है. 

Advertisement

जबलपुर बरगी बांध हादसा: चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, खौफनाक वीडियो आया सामने

सीएम ने राजमिस्त्री से भी की चर्चा 

मुख्यमंत्री साय ने चंदागढ़ के राजमिस्त्री सूक मोहन चक्रेश से भी बातचीत की. उन्होंने उनके रोजगार, दैनिक मजदूरी और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली, फिर श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी.

विधायक गोमती साय और कलेक्टर रहे मौजूद 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल केवल एक निरीक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गई. इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे.

बारनवापारा अभ्यारण्य का कमाल का मॉडल, वन्यजीव ऐसे पी रहे साफ पानी, जियो टैगिंग से 240 जल स्रोतों की पहचान